1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Saras Arif Friendship : सारस और आरिफ की दोस्ती पर लगी किसी की नजर……पक्षी विहार से लापता हुआ सारस

Saras Arif Friendship : सारस और आरिफ की दोस्ती पर लगी किसी की नजर……पक्षी विहार से लापता हुआ सारस

आरिफ और सारस की दोस्ती दिख रही है....वीडियो में आरिफ बाइक से कहीं जा रहे थे...और पीछे से सारस हवा में उड़ता हुआ उनके साथ चल रहा था....सारस और आरिफ वीडियो वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आरिफ के गांव पहुंचे थे...

By Shahi 

Updated Date

समसपुर पक्षी विहार से लापता सारस

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

यूपी में इन दिनों एक सारस की चर्चा में बना हुआ है…ये वही सारस है जो अमेठी के आरिफ के साथ दोस्ती को लेकर चर्चा में आया था…मगर ये दोस्ती को किसी की नजर लग गई….दरअसल, वन विभाग सारस को आरिफ से अलग  कर उसे  समसपुर  पक्षी विहार ले गया था….मगर अब सामने आया है कि समसपुर पक्षी विहार से सारस लापता हो गया है….इसी को लेकर सारस के साथी आरिफ ने एक वीडियो जारी किया है…

 

सारस की याद में भावुक हुए आरिफ

वीडिया में आरिफ ने बताया कि उन्होंने सारस को पाला नहीं था…वो बस  उनके साथ रहता था…कुछ पल और घंटों के लिए…सारस का दिल करता था तो वह जंगल चला जाता था और बाद में उनके पास लौट आता था…. उन्होंने कभी भी सारस को बंधक नहीं बनाया था और न ही उसे बांध कर रखा था….साथ ही आरिफ ने कहा कि सारस इंसानों से दूर नहीं भागता वो जहां भी होगा हमको ढूंढ रहा होगा…पता नहीं उसने खाना भी है या नहीं…वो दाल-चावल सब खाता है….इस दोस्ती को पता नहीं किसकी नजर लग गई….

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?

 

अखिलेश यादव ने आरिफ के गांव पहुंचे थे

दरअसल ये पूरा मामला अमेठी के गौरीगंज तहसील के मटका गांव का है…जानकारी के मुताबिक सारस के पैर में चोट लग गई थी…जिसके बाद आरिफ ने उसकी मदद की और फिर इन दोनों की बीच दोस्ती हो गई….जिसके बाद सारस और आरिफ का एक वीडियो भी वायरल हुआ….वीडियो में आरिफ और सारस की दोस्ती दिख रही है….वीडियो में आरिफ बाइक से कहीं जा रहे थे…और पीछे से सारस हवा में उड़ता हुआ उनके साथ चल रहा था….सारस और आरिफ वीडियो वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आरिफ के गांव पहुंचे थे…जिसकी फोटो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी….अखिलेश के दौर के बाद एक बार फिर आरिफ और सारस की दोस्ती हाईलाइट हो गई…..

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com