Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 26 जुलाई तक बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर, परेशानी से बचने के लिए पढ़ें पूरी खबर   

26 जुलाई तक बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर, परेशानी से बचने के लिए पढ़ें पूरी खबर   

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। सरिता विहार फ्लाईओवर 7 जून (आज) से 26 जुलाई तक बंद रहेगा। फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त हो गया है। पीडब्ल्यूडी 7 जून से फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य शुरू करेगा। इस कारण यह फ्लाईओवर अगले 50 दिनों तक बंद रहेगा।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में 7 अगस्त से सियासी हलचल, CAG Report के साथ तीन बड़े विधेयकों पर होगी चर्चा

चार चरणों में होगी सरिता फ्लाईओवर की मरम्मत

लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस फ्लाईओवर पर आने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार सरिता फ्लाईओवर की मरम्मत करने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। यह कार्य चार चरणों में होगा।

पहले और दूसरे चरण में आश्रम से बदरपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी। वहीं, तीसरे और चौथे चरण में बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाले हिस्से की मरम्मत होगी। पहले व दूसरे चरण का कार्य सात जून से एक जुलाई और तीसरे व चौथे चरण का कार्य दो जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा।

निकलने से पहले कर लें पूरी प्लानिंग

पढ़ें :- दिल्ली को टीबी मुक्त बनाने का मिशन तेज, CM रेखा गुप्ता ने लोगों से की ‘निक्षय मित्र’ बनने की अपील

उधर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को सलाह दी है कि वह निकलने से पहले पूरी प्लानिंग कर लें। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

पुलिस ने मथुरा रोड पर आश्रम से बदरपुर और फरीदाबाद की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे सरिता विहार फ्लाईओवर के स्लिप रोड नंबर 13ए का प्रयोग करें और फिर मथुरा रोड और अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए रोड नंबर 13ए से यू टर्न लें।

वहीं, मथुरा रोड पर आश्रम से नोएडा की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वह आश्रम चौक से डीएनडी फ्लाईवे का प्रयोग कर गंतव्य तक पहुंचेंगे। पुलिस ने मथुरा रोड पर फरीदाबाद और बदरपुर से आश्रम की ओर आने वालों को सलाह दी है कि वे सरिता विहार फ्लाईओवर के स्लिप रोड से ओखला एस्टेट मार्ग, क्राउन प्लाजा की ओर बाएं मुड़ कर गतंव्य तक पहुंचे।

मथुरा रोड पर फरीदाबाद और बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी कि वे बदरपुर बॉर्डर से वाया महरौली-बदरपुर रोड का उपयोग अपने गंतव्य तक जाएं।

पढ़ें :- Delhi : जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख रुपये तक मुआवजा, CM रेखा गुप्ता का फैसला
Advertisement