Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार की पहल, मुफ्त ट्रेनिंग से आत्मनिर्भर बनेंगे SC/ST वर्ग के युवा

योगी सरकार की पहल, मुफ्त ट्रेनिंग से आत्मनिर्भर बनेंगे SC/ST वर्ग के युवा

By HO BUREAU 

Updated Date

योगी सरकार की पहल, मुफ्त ट्रेनिंग से आत्मनिर्भर बनेंगे SC/ST वर्ग के युवा

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के हुनर को निखारने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत बांदा जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बेहद सराहनीय और अच्छी पहल की गई है। सरकार के इस कदम से क्षेत्र के इस वर्ग के युवाओं के सपनों को स्वरोजगार की एक नई दिशा मिलने जा रही है।

पढ़ें :- 'हम पूरे साल पैसे बचाते हैं, ताकि पूजा के 4 दिन...', धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बोलीं अग्निमित्रा पॉल

युवाओं को दिया जाएगा मुफ्त व्यावसायिक प्रशिक्षण 

इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत ‘अनुसूचित जाति/जनजाति सबप्लान सामूहिक प्रशिक्षण योजना’ के तहत युवाओं को पूरी तरह से मुफ्त व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के तहत जहां बेरोजगार पुरुषों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए 4 महीने का मोबाइल रिपेयरिंग का मुफ्त सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं महिलाओं के स्वावलंबन के लिए 4 महीने का ब्यूटी पार्लर ट्रेड का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा ताकि गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बच्चे बिना किसी आर्थिक मानसिक बोझ के हुनरमंद बन सकें।

चयन प्रक्रिया की हुई शुरुआत, युवाओं का हुआ साक्षात्कार

इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए चयन प्रक्रिया भी तेजी से शुरू हो चुकी है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बांदा के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था उनके चयन के लिए कार्यालय परिसर में साक्षात्कार का आयोजन किया गया।

इस साक्षात्कार में भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। ऐसा माना जा रहा है कि स्वरोजगार की यह बड़ी राह न सिर्फ युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करेगी, बल्कि समाज के पिछड़े तबके के आर्थिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी। युवाओं ने भी इस पारदर्शी और सुलभ व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

Sandeep

पढ़ें :- रहस्यमय बीमारी से पांच बच्चों की मौत, सैफई की टीम ने घर-घर जाकर की जांच

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement