1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर देहात में बारिश के बाद तबाही का मंजर, पानी में डूबा है पुल

कानपुर देहात में बारिश के बाद तबाही का मंजर, पानी में डूबा है पुल

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में लगातार 2 दिन बारिश होने के बाद जहां आज तेज धूप निकली है। लोग अपने-अपने दिनचर्या पर निकल चुके हैं।

By up bureau 

Updated Date

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में लगातार 2 दिन बारिश होने के बाद जहां आज तेज धूप निकली है। लोग अपने-अपने दिनचर्या पर निकल चुके हैं। तो वही मंगलपुर के कुदौली गांव के लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीसरे दिन भी धरिया का पुल पानी में डूबा हुआ है।सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे कई गांव के लोगों के लिए आवागमन बंद है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- UP कांग्रेस में पदभार ग्रहण समारोह के दौरान बवाल, समर्थकों के बीच चले जूते

7 से 8 किलोमीटर का लगाना पड़ रहा है चक्कर

ग्रामीणों की माने तो लगभग 30 वर्ष पहले धरिया पुल का निर्माण करवाया गया था। उन्होंने बताया कि समय के साथ-साथ पुल काफी नीचे हो गया। जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी है। बरसात में या फिर जब-जब पानी छोड़ा जाता है तब तब पानी का बहाव पुल के ऊपर से हो जाता है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को दूसरे गांव में जाने के लिए 7 से 8 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है।

बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल

ग्रामीणों ने बताया कि लाडपुर,रती का पुरवा, सबलपुर, मडोली ,बंजारन डेरा सहित कई गांवो के बच्चे मंगलपुर स्कूलों में पढ़ने के लिए आते हैं। लेकिन जब तक पानी नीचे नहीं उतरता है तब तक बच्चों को स्कूल भी नहीं दिया जाता है क्योंकि ज्यादातर बच्चे साइकिल से जाते हैं और 7 से 8 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करना बच्चों के लिए मुश्किल होता है।

पढ़ें :- जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि की अर्पित, कहा - 'सरकार स्मारक को बेच रही...'

ऊंचाई पर बनवाया जाए पुल

ग्रामीणों ने बताया कई बार इसकी जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी गई है लेकिन आज तक इस समस्या का हल नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से हम जिला प्रशासन से अपील करना चाहते हैं कि इस समस्या का निराकरण करवाया जाए ताकि स्कूल ना जा पा रहे बच्चे स्कूल जा सके। इस लिए शीघ्र ही ऊंचाई पर पुल बनवाए जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com