1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नेपाल में भीषण तबाही का मंजर…भारत में भी दिख रहा, नारायणी नदी में मिलीं लाशें

नेपाल में भीषण तबाही का मंजर…भारत में भी दिख रहा, नारायणी नदी में मिलीं लाशें

Narayani River : नेपाल में भीषण बाढ़ से हर जगह तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। भारत में इस बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Narayani River : नेपाल में भीषण बाढ़ से हर जगह तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। भारत में इस बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। नारायणी नदी से शव महराजगंज तक बहकर आ रहे हैं। अब तक चार शव मिल चुके हैं। ये तस्वीरें बाढ़ की तबाही का मंजर बयां कर रही हैं। इन तस्वीरों में लकड़ियां, सिलेंडर और घरेलू सामान बहता नजर आ रहा है।

पढ़ें :- उत्तराखंड में कोई जातिगत भेदभाव नहीं, कांग्रेस मुद्दाविहीन है : CM धामी

राहत और बचाव कार्य में जवान लगे हुए हैं। जवानों को कुछ संदिग्ध दिखा। जब जवान पास जाकर देखते हैं तो वहां शव तैर रहे थे। इसमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। महराजगंज प्रशासन ने नेपाल को सूचना दी कि शव बरामद किए गए हैं। प्रशासन ने उनकी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। नदी पर तैनात जवान को जैसे ही कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है। उसकी जांच की जाती है।

शव मिलने पर उसे मोर्चरी भेजा जा रहा है। सामान भी बहकर आ रहा है। कुछ लोग उसको निकालने के लिए जोखिम उठा रहे हैं। बचाव दल उन लोगों को चेतावनी दे रहा है कि लोग दूर रहें। बिहार के गोपालगंज में गंडक नदी के सैलाब में जंगली जानवरों के भी शव दिखाई दे रहे हैं। नेपाल में 26 अगस्त को आई तबाही का मंजर दिखाई देने लगा है।

21 भारतीय लौटे भारत

नेपाल के नवलपरासी पूर्व जिले में नारायणी नदी से 158 शव बरामद किए गए हैं। इसमें 51 पुरुष, 11 बालिकाएं, 51 पुरुष और 31 महिलाएं शामिल हैं। नेपाल में शवों की संख्या बढ़ रही है। नेपाल में फंसे 21 भारतीय शुक्रवार को भारत लौटे। एस जयशंकर ने एयरपोर्ट पहुंचकर उन भारतीयों से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि सभी तमिलनाडु के रहने वाले हैं। ये लोग मानसरोवर यात्रा पर गए हुए थे।

Disclaimer

पढ़ें :- PM मोदी की तीसरी किर्गिस्तान यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई गति, रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर रहेगा जोर

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com