मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

बैंकॉक से कोलकाता आ रही थाई स्माइल की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच हुई जमकर मारपीट – Video viral

इंडिया वॉइस

Viral Video: थाई स्माइल एयरवेज की फ्लााइट में सवार दो भारतीय यात्री की आपस में भिड़ंत हो गई. यह विमान बैंकॉक से कोलकाता (Bangkok to Kolkata) जा रहा था अब इस लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शेयर करें

Viral Video: थाई स्माइल एयरवेज की फ्लााइट में सवार दो भारतीय यात्री की आपस में भिड़ंत हो गई. यह विमान बैंकॉक से कोलकाता (Bangkok to Kolkata) जा रहा था अब इस लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच, लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि मामला हाथापाई तक भी पहुंच जाता है।

विमान के अंदर हुए इस झगड़े का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था जो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ यात्री एक व्यक्ति को थप्पड़ पे थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। विमान में मौजूद एक यात्री के अनुसार, यह घटना 26 दिसंबर को विमान के रनवे पर जाने से ठीक पहले हुई थी। वह यात्री अपनी मां के साथ कोलकाता जा रहा था।

कोलकाता के रहने वाले एक यात्री ने नाम न छापने की शर्त पर PTI को घटना के बारे में बताया है। उसने कहा कि वह अपनी मां को लेकर चिंतित था जो उस सीट के पास बैठी थी जहां ये घटना हुई। उसने बताया कि मामला बढ़ने के बाद अन्य यात्रियों और एयर होस्टेस ने हाथापाई कर रहे लोगों को शांत किया। हालांकि, यात्री ने ये भी दावा किया कि उसे मारपीट की असल वजह नहीं पता है।

इस बीच, DG BCAS जुल्फिकार हसन ने कहा कि ‘वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है जिसके बाद नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने संबंधित प्राधिकरण से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी’।

आपको बता दें कि इससे पहले इस्तांबुल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (IndiGo) की एक फ्लाइट में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी जब एक यात्री की एक एयर होस्टेस से तीखी बहस हो गई। उस वक्त एयर होस्टेस इतना भड़क गई कि वह यात्री पर चिल्लाते हुए बोली- ‘मैं आपकी नौकर नहीं हूं’। ये घटना 16 दिसंबर को हुई थी जिसके बाद इंडिगो और DGCA ने कहा था कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं।

शेयर करें