1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं व्यापारी नेताओं की उपस्थिति में हौज खास मार्केट में दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सील तोड़ी गई

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं व्यापारी नेताओं की उपस्थिति में हौज खास मार्केट में दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सील तोड़ी गई

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल शासित दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम द्वारा दिल्ली के एलएससी दुकानदारों, जिनकी दुकानें एवं आफिस अनेक वर्षों से सील है, के उत्पीड़न की निंदा की है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल शासित दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम द्वारा दिल्ली के एलएससी दुकानदारों, जिनकी दुकानें एवं आफिस अनेक वर्षों से सील है, के उत्पीड़न की निंदा की है।

पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

दिल्ली नगर निगम द्वारा दुकानदारों के उत्पीड़न के विरोध में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सचदेवा एवं व्यापारी नेताओं की उपस्थिति में हौज खास मार्केट में दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सील तोड़ी गई। व्यापारियों ने कहा की यह आम आदमी पार्टी के व्यापारियों के प्रति विश्वासघात के खिलाफ हमारा संकेतिक विरोध है।

श्री सचदेवा ने कहा है की गत माह सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा गठित दो सदस्यीय न्यायिक समिति ने दिल्ली के 106 एलएससी मार्केट  में वर्षों से सील पड़ी दुकानों को खोलने का निर्देश दिल्ली नगर निगम को दिया। सर्वोच्च न्यायालय की गठित समिति के निर्णय के बाद दिल्ली की महापौर डा. शैली ओबरॉय ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया था कि यह डिसीलिंग के आदेश हमने करवाए हैं और लगातार 15 दिन तक एलएससी दुकानदारों को डिसीलिंग का आश्वासन देती रहीं।

फिर अभी दो दिन पहले मालूम पड़ा कि दिल्ली नगर निगम ने सर्वोच्च न्यायालय में एक अर्जी दायर कर सीलिंग जारी रखने की मांग की है। उन्होंने कहा हमे जानकारी मिलते ही उसी दिन मुख्य मंत्री एवं महापौर को प्रेस कांफ्रेंस कर चेतावनी दी कि दिल्ली नगर निगम अपनी अर्जी सर्वोच्च न्यायालय से वापस लेकर डिसीलिंग शुरू करें या दिल्ली भाजपा 3 जनवरी को विरोध कार्रवाई करेगी।

पढ़ें :- 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी ज़िंदगी? टैक्स से लेकर दिल्ली के ‘ग्रीन प्लान’ तक- क्या नया ला रही है सरकार 2026 में!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com