मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : उपचुनाव में सीट बंटवारें पर फंसा पेंच, Congress ने SP से की इन सीटों की डिमांड

up bureau

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। वहीं, सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है

UP : उपचुनाव में सीट बंटवारें पर फंसा पेंच, Congress ने SP से की इन सीटों की डिमांड
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। वहीं, सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि अभी तक सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर पेंच फंस गया है। अभी तक दोनों पार्टियों के बीच शेयरिंग को लेकर बात फ़सी हुई हुई।

कांग्रेस की डिमांड

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस समाजवादी पार्टी से 4 सीटों की मांग कर रही है, जिसमें प्रयागराज की फूलपुर, मिर्जापुर की मझवां, मुरादाबद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट चाह रही है। लेकिन सपा कांग्रेस को सिर्फ एक गाजियाबाद विधानसभा सीट देना चाह रही है।

सपा के पास इतनी सीटें

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में 10 सीटों में से सपा ने कुल 5 सीटें जीती थीं, जिनमें मैनपुरी की करहल, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, कुंदरकी और कानपुर की सीसामऊ सीट थी। इनमें कानपुर के सीसामऊ सीट से विधायक इरफान सोलंकी एमपी/एमएलए कोर्ट से दोषी करार पाए जाने पर अयोग्य ठहरा दिया गया। वहीं, बीजेपी को इन 10 सीटों में से सिर्फ 3 में विजय मिली थी। इसके अलावा 1-1 सीट पर राष्ट्रीय लोकदल और निषाद पार्टी को जीत मिली थी।

अब इन सीटों पर है उपचुनाव

करहल (मैनपुरी)
मिल्कीपुर ( अयोध्या)
खैर (अलीगढ़)
गाजियाबाद
फूलपुर (प्रयागराज)
मझवां (मिर्जापुर)
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)
सीसामऊ (कानपुर)
कटेहरी (अम्बेडकरनगर)
कुंदरकी (मुरादाबाद)

शेयर करें