Jammu – Kashmir : जम्मू – कश्मीर के यूजमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर -ए-तैयबा के आतंकी यासिर को ढेर कर दिया गया है। यासिर यूसमर्ग इलाके में एक प्रमुख कमांडर के रूप में सक्रिय था। इससे पहले आतंकी यासिर सुलेमा ग्रुप से जुड़ा था। एक साल पहले उसने सुलेमा ग्रुप को छोड़ दिया था। लंबे समय से सुरक्षाबल नजर बनाए हुए थे।
पढ़ें :- Women Asia Cup : महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं
सुरक्षाबल और यासिर के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। जम्मू कश्मीर के यूसमर्ग में यह एनकाउंटर हुआ। इस इलाके में लगातार आतंकवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां यासिर के नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
बडगाम में भी हुई थी मुठभेड़
इससे पहले सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को एक आतंकी को मार गिराया था। सुरक्षाबलों को आशंका थी कि इस इलाके में एक आंतकी छिपा है। इस इलाके में संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया गया। इसमें भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF शामिल है।
अधिकारियों ने बताया था कि सेना ने संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों को ट्रैक किया था। संदिग्ध आतंकी पुलवामा के पाखेर पोरा की ओर बढ़ रहे थे। सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी की। अशदर गली में सुरक्षाबल और आतंकी के बीच आमना – सामना हुआ। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी को मार गिराया।
पढ़ें :- निशु आजाद पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप, वकील अमिता सचदेवा ने दर्ज कराई शिकायत
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।