1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Women Asia Cup : महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

Women Asia Cup : महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

IND vs PAK Match : विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

By HO BUREAU 

Updated Date

IND vs PAK Match : विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद फातिमा सना ने कहा, “हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं, क्योंकि हम यहां स्कोरबोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन लगाना चाहते हैं। हमारी गेंदबाजी अच्छी है और हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हम बस पिच के हिसाब से खेलना चाहते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।”

पढ़ें :- इमरान खान के समर्थन में उतरे ब्रायन लारा, बोले - 'हमारे खेल के लेजेंड को मिले सही मेडिकल देखभाल...'

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “अच्छी बात है कि हमें चेज करने का मौका मिल रहा है। कप्तान के तौर पर 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है। सबसे जरूरी है कि खेल का मजा लिया जाए। हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने का प्रयास करेंगे। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ आखिरी मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी, जबकि शेफाली ने थाईलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा की जोड़ी ने बल्लेबाजों को खासा तंग किया है। नंदनी टूर्नामेंट में 5 विकेट निकाल चुकी हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा भी कमाल की लय में दिखाई दी हैं। वह दो मुकाबलों में 6 विकेट चटका चुकी हैं। प्रेमा रावत की घूमती गेंदें भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई हैं।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का आगाज थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ किया है। मुनीबा अली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था। गेंदबाजी में सादिया इकबाल ने 3 विकेट झटके थे।

पढ़ें :- निशु आजाद पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप, वकील अमिता सचदेवा ने दर्ज कराई शिकायत

भारत की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, जवेरिया खान, आयशा जफर, सदफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, इमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा सुंधू और सादिया इकबाल। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- चित्रकूट में बाढ़ के बाद युद्धस्तर पर राहत कार्य, नुकसान का जल्द पूरा होगा सटीक सर्वे, मिलेगा मुआवजा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com