1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसीः वाराणसी स्टेशन पर सीमेंट लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, जहां-तहां रोकी गईं ट्रेनें

वाराणसीः वाराणसी स्टेशन पर सीमेंट लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, जहां-तहां रोकी गईं ट्रेनें

वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर रविवार को मालगाड़ी डीरेल हो गई। उसके 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर रविवार को मालगाड़ी डीरेल हो गई। उसके 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

प्रयागराज से सीमेंट लेकर देवरिया सदर जा रही मालगाड़ी वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बेपटरी हो गई। तेज आवाज के साथ सात वैगन ट्रैक से उतर गए। इस दौरान ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गई। रेल अधिकारियों और एआरटी के दल ने काफी मशक्कत के बाद वैगन को पटरी पर लाया।

स्टेशन के लोहता छोर के पास मालगाड़ी के बेपटरी होने से कुछ ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गई हैं। स्टेशन निदेशक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी परिचालन सुगम बनाने में जुट गए। रेल अधिकारियों के अनुसार सिर्फ एक लाइन दोपहर 12.40 से बाधित थी, जिसे चालू कर दिया गया है। अब ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com