Shani Dev: शनि देव की बुरी नजर के आगे किसी का जोर नहीं चलता है , यदि आप पर शनि दोष चल रहा है और आप शनि देव के प्रकोप से बचना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन जरूर से कुछ उपायो को करना चाहिए , जिससे शनि देव प्रसन्न हो जायें और जीवन की सभी परेशानी खत्म कर दे , शनि देव को न्याय देने वाला देवता कहा जाता है क्योंकि ये हर किसी को कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं.
पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
अधिकतर लोग शनि देव को बुरा मानते हैं क्योंकि शनि देव की कृदृष्टि से कार्य में बाधाएं आती हैं ,अगर शनि देव की बुरी नजर जिसपे पड़ जाती है उसे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.उसके जीवन मे अनेक परेशानी आ जाती है, साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाती है.शनिदेव के आगे किसी का जोर नहीं चलता है . ऐसे में शनि देव को प्रसन्न रखना बहुत जरूरी होता है. उनकी कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन विधि-विधान से पूजन अवश्य करना चाहिए. शनि देव को प्रसन्न करने और शनि दोष को दूर करने के लिए ये अचूक उपाय जरूर करें.
अगर आप भी शनि दोष से परेशान है तो इन उपायो को जरूर से करे
चावल के आटे में बूरा या चीनी मिलकार काली चीटियों को खिलाएं.
शनि की बुरी नजर से बचने के लिए शनिवार के दिन मध्यमा अंगुली में लोहे की अंगूठी पहनें.
पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पीपल के पेड़ के नीचे शाम को तेल का दीपक जलाए
सूर्यास्त के बाद हनुमानजी का पूजन करें
बन्दरों और काले कुत्तों की सेवा करे