1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गालीबाज श्रीकांत त्यागी हुआ जेल से रिहा, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

गालीबाज श्रीकांत त्यागी हुआ जेल से रिहा, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

Grand Omaxe Society: गालीबाज और फेक नेता श्रीकांत त्यागी छेड़छाड़, फसाद करने, धोखाधड़ी के आरोपों और गैंगस्टर अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत नौ अगस्त से न्यायिक हिरासत में था. इस मामले को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। श्रीकांत त्यागी जेल से रिहा हो गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Shrikant Tyagi News: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को श्रीकांत त्यागी को जमानत दे दी, जिन्हें इस साल अगस्त में नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बता दें छेड़छाड़, फसाद करने, धोखाधड़ी के आरोपों और गैंगस्टर अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी नौ अगस्त से न्यायिक हिरासत में था. उसे नोएडा पुलिस ने उसे 8 अगस्त को गिरफ्तार किया था.

पढ़ें :- ऑपरेशन शस्त्र: दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ अभियान

अदालत ने कही ये बात
बता दें कि, त्यागी की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा, “इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों, आरोपों की प्रकृति, अपराध की गंभीरता और साक्ष्यों पर विचार करते हुए और इस मामले के गुण दोष पर कोई राय व्यक्त किए बगैर अदालत का विचार है कि याचिकाकर्ता जमानत पाने का पात्र है.”

इससे पहले अदालत में त्यागी के वकील ने कहा कि उसके मुवक्किल को पुलिस के साथ दुश्मनी की वजह से इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि त्यागी किसी गिरोह का सदस्य नहीं है और नौ अगस्त, 2022 से जेल में बंद है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उनके मुवक्किल को जमानत मिलती है तो वह उसका दुरुपयोग नहीं करेगा.

त्यागी के खिलाफ 2007 से 2022 के बीच दर्ज सात मामलों के आपराधिक इतिहास पर अदालत ने कहा, ‘‘अपर शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का पुरजोर विरोध किया, लेकिन वह अन्य आपराधिक मामलों में याचिकाकर्ता को दी गई जमानत के संबंध में उसके वकील की दलीलों का खंडन नहीं कर सके..’’

क्या है पूरा मामला?
नोएडा में अपने अपार्टमेंट में एक महिला के साथ बदसलूकी करते दिखाई देने का त्यागी का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था. इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को तोड़ा था.

पढ़ें :- BREAKING: 6 फ़रवरी 2026 का हादसा - DJB के खोदे गड्ढे ने 25 वर्षीय युवक की ज़िंदगी छीन ली, लापरवाही पर विवाद तेज़

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com