लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस चौकी से महज10 कदम की दूरी पर सोमवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले युवक का पीछा किया, फिर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग
ब्रेकिंग लखीमपुर
बिजली दुकानदार के बेटे की गोली मारकर हत्या
हमलावर ने दुकान से दौड़ा कर बीचों-बीच चौराहे पर मारी गोली
शहर के बीचोंबीच ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी
पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
गोली लगने से एक अन्य युवक भी हुआ घायल
हत्याकांड से इलाके में मचा हड़कंप
सदर कोतवाली के मिश्राना चौराहे… pic.twitter.com/ls2klggVHX
— India Voice (@indiavoicenews) March 11, 2025
पढ़ें :- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर PM मोदी का मनाया जन्मदिन
सीने में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि दुकान पर बैठा नौकर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश में हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के एक घंटे पहले IG प्रशांत कुमार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गश्त करके निकले थे।
मृतक अमोघ प्रिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक भरत सेठ का बेटा अमोघ उर्फ देव सेठ है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आसपास के CCTV खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।
ये वारदात शहर में मिश्राना चौकी चौराहे के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमोघ सेठ का बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा किया। अमोघ को शक हुआ तो उसने स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। तभी बदमाशों ने उसे दौड़ा लिया।
अमोघ बदमाशों से बचने के लिए आर्य कन्या चौराहे पर पुष्पा बुक डिपो में घुस गया। शटर के पास खड़े होकर बदमाशों ने अमोघ को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली अमोघ के सीने में लगी, वहीं दुकान में बैठा नौकर आदित्य भी घायल हो गया। लोग हमलावरों को पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अमोघ की मौत हो गई। जबकि आदित्य की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।