1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. South Africa Floods : दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से भारी तबाही, 500 लोगों की मौत, 50 हजार हुए बेघर

South Africa Floods : दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से भारी तबाही, 500 लोगों की मौत, 50 हजार हुए बेघर

दक्षिण अफ्रीका में 17,500 घरों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 4 हजार घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। 50 हजार लोग बेघर हैं। तमाम घरों से शव बरामद किए जा रहे हैं, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जोहान्सबर्ग, 18 अप्रैल। दक्षिण अफ्रीका में आई भीषण बाढ़ तबाही की शक्ल अख्तियार कर चुकी है। बाढ़ से अब तक 500 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। भारी संख्या में लोग गायब भी बताए जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने 4 हजार से ज्यादा लोगों को राहत कार्य में लगाया है।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

बाढ़ से भारी तबाही का मंजर

दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर डरबन इस तबाही की चपेट में आ चुका है। इसके अलावा क्वाजुलु और नताल प्रांतों में भी बाढ़ की भयावहता देखी जा रही है। अब तक 500 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इनमें से 443 की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 63 लोग गायब बताए जा रहे हैं। कई अन्य लोगों के भी गायब होने की उम्मीद है। 17,500 घरों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 4 हजार घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। 50 हजार लोग बेघर हैं। तमाम घरों से शव बरामद किए जा रहे हैं, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

सेना भी राहत-बचाव के लिए उतारी

बाढ़ की विभीषिका ने बुनियादी ढांचे पर सीधा प्रहार किया है। 58 अस्पताल पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। भारी संख्या में स्कूल और सरकारी दफ्तर भी बाढ़ की चपेट में आए हैं। भारी बारिश से सड़कें बह गई हैं और बिजली गुल हो गई है। राहत कार्य में 4000 से अधिक लोगों को लगाया गया है। सेना भी राहत के लिए उतार दी गयी है। सेना कुछ अस्थायी अस्पताल भी बना रही है, ताकि लोगों को इलाज हो सके।

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com