Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ”बांग्लादेश में हिंदुओं की मदद करें सरकार” – सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने केंद्र से की अपील

”बांग्लादेश में हिंदुओं की मदद करें सरकार” – सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने केंद्र से की अपील

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ अत्याचार की घटना सामने आ रही है। प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंदू समुदाय के ऊपर हमला किया जा रहा है। जिसको लेकर भारत में काफी विरोध हो रहा है। साधु संतो के साथ नेताओं द्वारा केंद्र सरकार से उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

माता प्रसाद पांडे ने अत्याचार पर की निंदा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नरसंहार की निंदा की है। उन्होंने बयान देते हुए भारत सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रयास की जानी चाहिए। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा उनकी मदद करनी चाहिए।

Advertisement