1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. श्रीलंका संकट पर विदेश मंंत्री ने कहा हमने दोस्ती निभाई, आज भी उनका साथ देंगे

श्रीलंका संकट पर विदेश मंंत्री ने कहा हमने दोस्ती निभाई, आज भी उनका साथ देंगे

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के आर्थिक हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। इसके चलते श्रीलंका में आम जनता से विद्रोह कर दिया है, लेकिन भारत इस स्थिति में भी श्रीलंका के साथ खड़ा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 10 जुलाई 2022। श्रीलंका के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। जरूरतों की चीजों की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश की जनता सड़को पर उतर आई है। वहीं शनिवार को जनता ने गुस्से में राष्ट्रपति भवन को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पीएम आवास पर भी आग लगा दी है। गृह युद्ध की इस स्थिति में भी भारत आज भी उनके साथ खड़ा है।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

आर्थिक परेशानी झेल रहे श्रीलंका को भारत ने आश्वासन दिया है। भारत के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर ने कहा कि हमने उनका पहले भी साथ दिया है और आज भी श्रीलंका के साथ खड़े हैं। भारत उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश करेगा। श्रीलंका अपनी समस्या पर काम कर रहा है। फिलहाल अभी श्रीलंका में कोई शरणार्थी संकट नहीं है।

श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर की तरफ से बयान दिया गया है, इस विषम परिस्थिति में भी भारत अपनी दोस्ती का फर्ज निभाएगा और आज हम श्रीलंका की जनता के साथ खड़े हैं।

अन्य कोई भी देश सहायता के लिए आगे नहीं आया

श्रीलंका की आर्थिक तंगी व हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद भी दुनिया का कोई भी देश उनकी सहायता या मदद के लिए आगे नहीं आया है। जबकि पड़ोसी देश होने के चलते भारत ने कहा है कि वह श्रीलंका की हर तरह से मदद करेगा।

पढ़ें :- “₹7 की ब्लड टेस्ट और ₹25 की ECG!”- ख़ान सर का पटना अस्पताल: सस्ता इलाज, बड़ा मकसद

सभी कैबिनेट मंत्री देंगे इस्तीफ

श्रीलंका में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद वहां के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद विदेश मंत्री ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। धीरे धीरे करके विक्रमसिंघे कैबिनेट के सभी मंत्री अपना इस्तीफा देंगे। उसके बाद 13 अगस्त को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com