नई दिल्ली, 15 जुलाई 2022। Sri Lanka Crisis update : श्रीलंका में राजनीतिक व आर्थिक संकट बरकरार है। कल जानकारी मिल थी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर चले गये थे। अब सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति गोटाबाया ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही इस इस्तीफे को श्रीलंका के स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। गोटाबाया राजपक्षे का इस्तीफा मंजूर करने के साथ ही स्पीकर ने कहा है कि सात दिनों के अंदर देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।
पढ़ें :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया नमन
श्रीलंका में खराब हालातों में स्पीकर का यह बयान काफी मायने रखता है, क्योंकि बीते दिनों से देश की नाराज जनता राष्ट्रपति के इस्तीफे के साथ ही नए राष्ट्रपति की मांग कर रही है।
कुछ देर में श्रीलंका के स्पीकर देश के अन्य राजनैतिक दलों के नेताओंं के साथ बैठक करने वाले हैं। जिसके बाद ही देश के हालातों ठीक करने पर कार्य किया जाएगा। फिलहाल अभी देश की जनता को शांत करना ही पहला लक्ष्य माना जा रहा है।
राष्ट्रपति ने ईमेल से भेजा अपना इस्तीफा
आपको बता दें कि श्रीलंका में हालात बेकाबू होते ही राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव चले गये थे। इसके बाद जनता ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद राष्ट्रपति गोटाबाया सिंगापुर के लिए रवाना हो गये थे। सिंगापुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने ईमेल करके अपना इस्तीफा सौंपा है। जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है।
पढ़ें :- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति समर्पित भारत बनाएंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विक्रमसिंघे ने संभाली है कार्यवाहक राष्ट्रपति की कमान
राष्ट्रपति के जाने के बाद श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे को नये राष्ट्रपति के निर्वाचित होने तक कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। उन्होंने जनता से देश में शांति व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की है।