1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में सख्तीः प्रदेश सरकार ने हड़ताल पर लगाई रोक

उत्तराखंड में सख्तीः प्रदेश सरकार ने हड़ताल पर लगाई रोक

प्रदेश सरकार ने राजकीय सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाने के लिए प्रदेश में अति आवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम ( एस्मा) लागू कर दिया है। प्रदेश के कर्मचारी अगले 6 माह तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

By Rakesh 

Updated Date

देहरादून। प्रदेश सरकार ने राजकीय सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाने के लिए प्रदेश में अति आवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम ( एस्मा) लागू कर दिया है। प्रदेश के कर्मचारी अगले 6 माह तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगोली ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के विभागों में हड़ताल होने पर सरकार एस्मा के तहत कार्रवाई करेगी। एस्मा लगाए जाने के औचित्य पर सचिव शैलेश बगोली ने कहा कि प्रदेश में अवस्थापना विकास के कई कार्य होने हैं।लोकसभा चुनाव की तैयारी भी होनी है। इसे देखते हुए एस्मा लगाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com