मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Joshimath Crisis: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को अंतरिम सहायता के रूप में 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की

इंडिया वॉइस

उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को जोशीमठ में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 1.5 लाख रुपये की अंतरिम राहत देने की घोषणा की। पीड़ित परिवारों को शिफ्ट होने के तुरंत बाद 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

शेयर करें

Joshimath Crisis: उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को जोशीमठ में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 1.5 लाख रुपये की अंतरिम राहत देने की घोषणा की। पीड़ित परिवारों को शिफ्ट होने के तुरंत बाद 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। जोशीमठ में अब तक 723 घरों में दरारें आ चुकी हैं। प्रशासन द्वारा 131 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

यह बात मुख्यमंत्री की सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जोशीमठ में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। लोगों को टूटे भवनों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को अंतरिम सहायता के रूप में 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिनमें से 50 हजार रुपये हाउस शिफ्टिंग के लिए और एक लाख रुपये आपदा राहत के लिए दिए जाएंगे।

कहा कि जोशीमठ में भू-धंसाव से बुरी तरह प्रभावित दो होटलों को गिराने के आदेश दिए गए हैं। ये होटल आसपास की इमारतों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। इसके अलावा फिलहाल किसी की बिल्डिंग नहीं तोड़ी जा रही है। सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। जो लोग किराए के मकान में जाना चाहते हैं, उन्हें ₹4000 प्रति माह 6 माह तक दिए जाएंगे।

इससे पहले उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट किया कि भूस्खलन से प्रभावित लोगों को बाजार दर पर मुआवजा दिया जाएगा. अब तक 723 इमारतों की पहचान की गई है जिनमें दरारें आ गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अब तक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थाई राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है.

शेयर करें