मुंबई। बॉलीवुड में ढाई किलो का हाथ रखने वाले एक्टर सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल 18 जून को द्दशा आचार्य के साथ जीवन की डोर में बंधने जा रहे हैं। इसे लेकर उनके घर में रौनक है।
पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र
फिलहाल उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं। इस बीच उनकी संगीत सेरेमनी से काफी वीडियोज सामने आ रहे हैं।इन वीडियोज में जहां सनी देओल बेटे करण के समारोह में जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं तो धर्मेंद्र भी पोते के संगीत कार्यक्रम में झूमते नजर आ रहे हैं।
गदर लुक में नजर आए सनी देओल
सनी देओल संगीत सेरेमनी में ‘गदर’ वाले लुक में दिखाई दिएं। फंक्शन में जब उनकी सुपरहिट फिल्म गदर का गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ बजाया गया तो उन्होंने इसपर जमकर डांस किया।
बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसे 22 साल बाद 9 जून 2023 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। अब गदर का सीक्केल गदर 2 इसी साल 11अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। जिसको लेकर फैंस में काफी एक्साइमेंट है। लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें :- बॉलीवुड + सोशल मीडिया: 2025 का नया फैशन गेम
करण देओल की हुई संगीत सेरेमनी
धर्मेंद्र अपने पोते करण की शादी को लेकर काफी खुश हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह करण की संगीत सेरेमनी में डांस करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने पोते और दूल्हे राजा करण देओल के साथ अपने ही फिल्म के गाने ‘यमला पगला दीवाना’ पर जमकर डांस किया। करण की संगीत सेरेमनी में सनी देओल और बॉबी देओल के चचेरे भाई और एक्टर अभय देओल भी मंच पर झूमते नजर आएं।
दुल्हन ने भी अपने डांस से लगाए चार चांद
उधर करण देओल भी अपनी संगीत सेरेमनी को खुलकर इंजॉय करते दिखाई दिए। उन्होंने भी अपने छोटे भाई राजवीर देओल के साथ ‘यमला पगला दीवाना’ गाने पर जमकर डांस किया।
संगीत कार्यक्रम में लड़की वाले की तरफ से हुए डांस में होने वाली दुल्हन द्दषा आचार्य ने अपने डांस से फंक्शन में चार चांद लगा दिए। बता दें कि सनी देओल के बेटे करण देओल की संगीत सेरेमनी ताज लैंड्स एंड होटल में अरेंज की गई। जिसमें बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां पहुंचीं।