नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री ने यह सराहना नाइजीरिया के मराठी समुदाय द्वारा मराठी भाषा को एक शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किये जाने के अवसर पर की।

