Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत बनाम इंडिया पर विवाद: संविधान से छेड़छाड़ ठीक नहीं, सत्ता और विपक्ष पर जानबूझकर ऐसा करने का मायावती ने लगाया आरोप

भारत बनाम इंडिया पर विवाद: संविधान से छेड़छाड़ ठीक नहीं, सत्ता और विपक्ष पर जानबूझकर ऐसा करने का मायावती ने लगाया आरोप

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। भारत बनाम INDIA विवाद पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश के नाम पर इस तरह की राजनीति बिल्कुल ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। कोई भी गठबंधन देश के नाम पर अपना नाम न रखें। इससे देश की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ ठीक नहीं। जो कुछ भी हो रहा है, वह सत्ता और विपक्ष जानबूझकर कर रहे हैं।

पढ़ें :- उज्जैन और अयोध्या का विवाद राष्ट्रीय नहीं, अंतरराष्ट्रीय मामला : कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने इंडिया की जगह भारत को प्रचलन में लाने की शुरुआत कर दी है। इसे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन के नाम इंडिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार विपक्षी गठबंधन से इतना डर गई है कि अब देश का ही नाम बदल देना चाहती है। जबकि संविधान के पहले ही अनुच्छेद में लिखा है कि इंडिया दैट इज भारत।

मायावती बोलीं कि नाम हटाना गलत है। ये BJP की सोची-समझी साजिश है।  देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने की अटकलों के बीच बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने बड़ा बयान दिया है। बुधवार को राजधानी में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का नाम इंडिया से बदलकर संविधान में छेड़छाड़ करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा की सोची समझी साजिश है।

उन्होंने कहा कि नए बने इंडिया गठबंधन और सत्ता पक्ष के गठबंधन दोनों से बसपा दूरी बनाए हुए है। मायावती ने कहा कि इस प्रकार के मुद्दों को उठाना सोची समझी साजिश है, जिससे देश में महंगाई, बेरोजगारी जैसी आम लोगों से जुड़ी बातों को दरकिनार किया जा सके।

पढ़ें :- टीएमसी के कई नेताओं के पास बहुत अधिक संपत्ति, अब कानून का सामना करना पड़ेगाः दिलीप घोष
Advertisement