1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Tanzania accident: तंजानिया में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और मिनी बस की टक्कर में हुई 17 की मौत, 12 घायल

Tanzania accident: तंजानिया में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और मिनी बस की टक्कर में हुई 17 की मौत, 12 घायल

Tanzania Accident: तंजानिया में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और मिनी बस की टक्कर में 17 की मौत हो गई और 12 घायल। तांगा क्षेत्र के कमिश्नर ओमरी मुगुम्बा ने एक बयान में कहा कि मिनी बस में 26 लोग सवार थे.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Tanzania Truck Accident: तंजानिया में हुआ बड़ा सड़क हादसा, तंजानिया के उत्तरी जिले कोरोग्वे के तांगा क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को तांगा क्षेत्र में ट्रक और एक मिनी बस के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए हैं.

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

तांगा क्षेत्र के कमिश्नर ओमरी मुगुम्बा ने एक बयान में कहा कि मिनी बस 26 लोग सवार थे जो, एक शव को दफनाने के लिए डार एस सलाम से किलिमंजारो क्षेत्र के मोशी जा रहे थे. यह दुर्घटना शुक्रवार की रात को हुई है. कमिश्नर ओमरी मुगुम्बा ने कहा, ट्रक मिनी बस से सामने से टकराया. ट्रक के ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ क्योंकि ड्राइवर एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com