Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहारः घर में 20 कोबरा सांप मिलने से मचा हड़कंप, बच्चों ने खेलते समय देखकर मचाया शोर

बिहारः घर में 20 कोबरा सांप मिलने से मचा हड़कंप, बच्चों ने खेलते समय देखकर मचाया शोर

By Rajni 

Updated Date

बगहा (वाल्मिकी नगर)। बिहार के बगहा में एक घर से 20 कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देखकर घरवालों के साथ-साथ पड़ोसी भी डर गए। घरवाले तो डर से सोए भी नहीं। इस बात की जानकारी मिलते ही घर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पढ़ें :- भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को क्यों कहा जाता है जननायक, सभी लोगों के बीच थे लोकप्रिय, जानें उनके जीवन से जुड़ी बातें

मधुबनी पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी मदन चौधरी के घर की सीढ़ी के नीचे सांपों ने अपना डेरा जमाया था। घर की सीढ़ी के नीचे ड्रेसिंग टेबल रखा गया था। इसी टेबल के नीचे सांपों ने अपना डेरा बना लिया था। सांपों का रेस्क्यू शुक्रवार की शाम से शुरू हुआ जो रात तक चला। रोज की तरह घर में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक सांप उसके नजदीक से गुजरा।

सांप को देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। सांप तेजी से ड्रेसिंग टेबल के नीचे जाकर घुस गया। स्थानीय लोगों ने ड्रेसिंग टेबल हटाने पर चार कोबरा सांप को देखा। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फिर स्थानीय सांप पकड़ने वाले नेटूआ को बुलाया गया।

सूचना पर पहुंचे नेटूए ने सांपों का रेस्क्यू शुरू किया। जैसे ही रेस्क्यू शुरू हुआ, वहां मौजूद लोग दंग रह गए। एक के बाद एक तकरीबन 12 सांप और उसके बच्चों का स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं करीब 60 अंडों को भी सांपों के घरों से बाहर निकाला गया।

गंडक नदी के किनारे नेटूए द्वारा सकुशल सभी सांपों को छोड़ दिया गया है। इधर, इतनी बड़ी तादाद में सांपों के निकलने से लोगों में हड़कंप है।

पढ़ें :- दिल्ली में उमड़ा आस्था का सैलाबः सूर्यदेव व छठी मइया की पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से मना छठ पर्व, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
Advertisement