1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

ठंड का सितम जारी है। पहाड़ों की बर्फीली हवाओं के असर से बृहस्पतिवार को यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक आ गया जबकि तीन स्थानों पर यह 2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

ठंड का सितम जारी है। पहाड़ों की बर्फीली हवाओं के असर से बृहस्पतिवार को यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक आ गया जबकि तीन स्थानों पर यह 2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का ही नहीं बल्कि जनवरी माह में गत दो साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम

आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार को देश की राजधानी डलहौजी, शिमला एवं कांगड़ा से भी ठंडी रही। घने कोहरे ने भी खासा परेशान किया, जिससे दृश्यता का स्तर 25 से 50 मीटर तक सिमट गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन एवं ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

बृहस्पतिवार सुबह दिल्लीवासी सोकर उठे तो रजाई या कंबल से बाहरनिकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। स्कूल तो अभी बंद चल ही रहे हैं, लेकिन काम धंधे पर जाने वाले और नौकरीपेशा लोगों के लिए खासी आफत वाली स्थिति रही। कई कई स्वेटर-जैकेट पहनने के बाद भी ठंड कम नहीं हो रही थी।

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजधानी का न्यूूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अभी तक का व दो सालों के दौरान जनवरी माह का सबसे कम तापमान है। इससे पहले एक जनवरी 2021 को यह 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। दूसरी तरफ आया नगर में यह 2.2 डिग्री सेल्सियस जबकि लोधी रोड व रिज क्षेत्र में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जाफरपुर में यह 12.1 और पालम में 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 64 से 100 प्रतिशत दर्ज हुआ।

उधर बृहस्पतिवार को डलहौजी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला का 5.2 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा का 3.2 डिग्री सेल्सियस, शिमला का 3.7 डिग्री सेल्सियस, देहरादून का 4.6 डिग्री सेल्सियस, मसूरी का 4.4 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल का 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com