Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेशः यमुना नदी में नहाने गए तीन लड़के डूबे, दो की मौत, एक गंभीर

उत्तर प्रदेशः यमुना नदी में नहाने गए तीन लड़के डूबे, दो की मौत, एक गंभीर

By HO BUREAU 

Updated Date

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त नहाते समय नदी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पढ़ें :- बरेली में संदिग्ध हालात में दो सगी बहनों की मौत, मचा कोहराम

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला। जिसमें थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय स्वतंत्र उर्फ इशू और देवलान गांव निवासी 19 वर्षीय विवेक की मौके पर मौत हो गई और देवलान गांव निवासी 21 वर्षीय विमल की हालत गंभीर देखते हुए नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन हालत डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के घर पर मातम छा गया।

Advertisement