Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 रही

अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 रही

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Afghanistan earthquake: एक बार फिर से कांपी अफगानिस्तान की धरती। देश दुनिया में लगातार भूकंप से धरती कांप रही है। भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। मणिपुर के बाद अब ताजा खबर यह है कि अफगानिस्तान में भी भूकंप आया है। इस देश में शनिवार सुबह करीब 9.07 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी।

पढ़ें :- मानवीय दृष्टिकोणः दुख की घड़ी में नेपाल के साथ है भारत, देंगे हर संभव मदद : पीएम मोदी 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 186 किलोमीटर नीचे थी। अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले आज शनिवार सुबह मणिपुर में धरती कांपी थी। मणिपुर में शनिवार तड़के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई है। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटकों की वजह से कुछ सेकेंड तक धरती हिलती रही है।

कल रात यूपी के कुछ हिस्सों में कांपी थी धरती
इससे पहले बीती रात यानी शुक्रवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का भूकंप आया था। उत्तर प्रदेश के शामली में भी झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी। भूकंप रात करीब 9.30 बजे आया। तीव्रता कम होने के कारण अधिकांश लोगों को पता नहीं चला।

Advertisement