Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में जाली नोट बनाने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

आगरा में जाली नोट बनाने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

By Rajni 

Updated Date

आगरायूपी में आगरा जिले की शाहगंज पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने तीन ठगों को दबोचा है। ये ठग बाजारों में नकली नोटों को चलाने का कार्य करते थे।

पढ़ें :- जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर चले सरिया-लाठी व फावड़ा, छह घायल

पुलिस ने छापेमारी कर जाली नोट बनाने वाले गैंग के तीन सदस्यों दीपक, दीपेश और हेमंत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 17 हजार के जाली नोट, एक प्रिंटर, एक कीबोर्ड, एक माउस और कंप्यूटर को बरामद किया है। पुलिस ने हेमंत को गैंग का सरगना बताया है।

Advertisement