मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

यूक्रेन में UP का डंका, बृजेंद्र राणा का सेना ने किया सम्मान

इंडिया वॉइस

Brijendra Rana: सम्मान को लेने के बाद बृजेंद्र राणा ने कहा कि यूक्रेन ने मुझे बहुत कुछ दिया है. अब मेरे लिए इसे वापस देने का समय आ गया है.

शेयर करें

उत्तर प्रदेश के बागपत के मूल निवासी बृजेंद्र राणा को सुदूर यूक्रेन में सम्मान मिला है. वहां रूस के साथ जारी युद्ध के दौरान राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने देश के सभी नागरिकों से अपील करते हुए देश के लिए लड़ाई लड़ने या फिर हर संभव मदद की अपील की थी. राणा इस मोर्चे पर आगे रहे, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है.राणा ने युद्ध के दौरान दवाइयों की सप्लाई जारी रखने का काम किया. यूक्रेन की सेना के कमांडर इन चीफ वालेरी जालुझनई ने उन्हें बैज ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया. यह विशिष्ट अवसर पर मिलिट्री कमांडर की तरफ से दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं.

यूक्रेन का सर्वोच्च पुरुस्कार है यह सम्मान

पदक में यूक्रेन की राजधानी कीव में मातृभूमि स्मारक प्रतिमा की छवि है.सम्मान को लेने के बाद बृजेंद्र राणा ने कहा कि यूक्रेन ने मुझे बहुत कुछ दिया है. अब मेरे लिए इसे वापस देने का समय आ गया है. बताया गया है कि यह पदक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूक्रेन के इतिहास के राष्ट्रीय संग्रहालय का एक हिस्सा है.

उत्तर प्रदेश के बागपत में जन्मे हैं बृजेंद्र राणा

हालांकि बृजेंद्र राणा का जन्म भारत में हुआ है, लेकिन वह यूक्रेन को अपना देश मानते हैं और युद्ध प्रभावित देश के लिए दवाओं की आपूर्ति को जारी रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. बृजेंद्र को सम्मानित करते समय युक्रेन के जनरल जालुजनी ने कहा कि सशस्त्र बलों के अलावा यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बृजेंद्र राणा के इस कार्य की सराहना करते हुए पत्र जारी किए हैं.

जनरल वालेरी ने राणा को सम्मानित करते हुए कहा, ‘बृजेंद्र भले ही भारत में जन्मे और पले-बढ़े हों लेकिन वह यूक्रेन को अपना ही देश समझते हैं. उन्होंने जंग के दौरान बेहतरीन काम किया और बिना रुके हुए जरूरी दवाइयों की सप्लाई जारी रखने के लिए पूरा प्रयास करते रहे.’ मेडल में मदरलैंड मॉन्युमेंट की तस्वीर है. यूक्रेन की सेना की सहायता में व्यक्तिगत योगदान के लिए दिया जाता है.

शेयर करें