1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः मसूरी-देहरादून मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित, कई किलोमीटर लगा जाम

उत्तराखंडः मसूरी-देहरादून मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित, कई किलोमीटर लगा जाम

मसूरी में रविवार देर रात तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मसूरी में कई जगहों पर सड़कों पर भारी मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मसूरी देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के पास सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से रास्ता बंद हो गया जिससे सैंकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए।

By HO BUREAU 

Updated Date

मसूरी। मसूरी में रविवार देर रात तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मसूरी में कई जगहों पर सड़कों पर भारी मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मसूरी देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के पास सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से रास्ता बंद हो गया जिससे सैंकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए।

पढ़ें :- अंकिता की आवाज़ अदालत तक पहुँची: जब जनदबाव ने CBI जांच का रास्ता खोला

सुबह के समय पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग के द्वारा सड़क पर आए मलबे को जेसीबी के द्वारा हटाकर यातायात को सुचारु किया गया। लोगों ने बताया कि भारी बारिश के कारण उनकी गाड़ी मलबे में फंस गई जिसके बाद उनको अपनी गाड़ी छोड कर सुरक्षित स्थान पर जाना पडा। जेपी बैंड के पास आये मलबे के कारण सडक के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया । लोगों को कई घंटे जाम में ही फंसे रहने पड़ा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com