1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगरः मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल, दोनों पर था 25-25 हजार का इनाम

कुशीनगरः मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल, दोनों पर था 25-25 हजार का इनाम

यूपी के कुशीनगर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दो इनामी घायल हो गए। दोनों पर 25 - 25 हजार का इनाम था।

By Rajni 

Updated Date

कुशीनगर।  यूपी के कुशीनगर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दो ईनामी घायल हो गए। दोनों पर 25 – 25 हजार का इनाम था। मुठभेड़ सेवरही थानाक्षेत्र के शिवा घाट के पास हुई।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायलों सहित 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश  पशु तस्करों के अंतरप्रांतीय गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का एक इनामी सद्दाम कुशीनगर व दूसरा सतीश गोरखपुर जिले का है।

मुठभेड़ के बाद  गिरफ्तार एक आरोपी बिहार प्रांत के पश्चिमी चम्पारण का है। पुलिस ने  मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक पिकअप, कट्टा- कारतूस व 1400 नगद बरामद किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com