यूपी के महाराजगंज जिले में पोखरे में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों सगी बहनें थीं। एक घंटे बाद पोखरे में उतराया मिला दोनों के शव।
Updated Date
महराजगंज। यूपी के महाराजगंज जिले में पोखरे में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों सगी बहनें थीं। एक घंटे बाद पोखरे में उतराया मिला दोनों के शव।
एक दूसरे को बचाने में दोनों की जान चली गई। शौच के लिए गई दो सगी बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रुधौली भाव चक की है।