1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine Russia War : रूस से जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा आरोप, 2 लाख बच्चों की तस्करी, 11 लाख लोगों को बंधक बनाया

Ukraine Russia War : रूस से जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा आरोप, 2 लाख बच्चों की तस्करी, 11 लाख लोगों को बंधक बनाया

यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक 11 लाख यूक्रेनी नागरिकों को रूसी सैनिक जबरन बंधक बनाकर रूस ले गए हैं। इनमें 2 लाख यूक्रेनी बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तस्करी कर रूस ले जाया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कीव, 3 मई। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है। 69वें दिन तक पहुंचे इस युद्ध में अब यूक्रेन ने रूस पर बड़ा आरोप लगाया है। यूक्रेन का आरोप है कि युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के लगभग 11 लाख लोगों को बंधक बनाया है। साथ ही 2 लाख बच्चों की तस्करी कर उन्हें जबरन रूस ले जाया गया। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। तब से लगातार युद्ध जारी है। रूस यूक्रेन के शहरों पर मिसाइलों और बमों से हमला कर रहा है और यूक्रेन लगातार मुकाबले से जूझ रहा है। अब यूक्रेन ने रूस पर बड़ा आरोप लगाकर पूरी दुनिया का ध्यान इस ओर खींच लिया है।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

2 लाख बच्चों की तस्करी, 11 लाख लोग बंधक बनाए

यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना यूक्रेन के तमाम शहरों पर आक्रमण के बाद उन पर कब्जे जैसा वातावरण बनाती है, फिर यहां से यूक्रेनी नागिरकों को बंधक बनाने का सिलसिला शुरू होता है। दावा किया गया है कि अब तक 11 लाख यूक्रेनी नागरिकों को रूसी सैनिक जबरन बंधक बनाकर रूस ले गए हैं। इनमें 2 लाख यूक्रेनी बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तस्करी कर रूस ले जाया गया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय का बयान

वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसके उलट कहा है कि यूक्रेन के जो लोग वहां नहीं रहना चाहते, उन्हें यूक्रेन भेजा जा रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक डोनाबास से लगभग 2 लाख बच्चों सहित 11 लाख यूक्रेनियों को रूस लाया गया है। सोमवार को ही कीव के अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना दो हजार बच्चों सहित 12 हजार लोग यूक्रेन से रूस ले जाए गए हैं। रूस का कहना है कि इन लोगों को उनके अनुरोध पर यूक्रेन से निकाला गया है। जबकि यूक्रेन का कहना है कि रूस जबरन यूक्रेनियों को रूस ले जा रहा है।

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com