Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine War : यूक्रेन पर हमले का 36वां दिन, चेर्नोबिल से रूसी सैनिकों की वापसी, मैरियूपोल में युद्ध विराम

Ukraine War : यूक्रेन पर हमले का 36वां दिन, चेर्नोबिल से रूसी सैनिकों की वापसी, मैरियूपोल में युद्ध विराम

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कीव, 31 मार्च। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के 36वें दिन गुरुवार को भी दोनों देशों के बीच युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बीते दिनों तुर्की के इस्तांबुल में हुई वार्ता के बाद भले ही कोई ठोस नतीजा ना निकला हो लेकिन उम्मीदें बनी हुई हैं। रूसी प्रशासन ने मैरियूपोल में युद्ध विराम की घोषणा कर दी है। एक अन्य यूक्रेनी शहर चेर्नोबिल से भी रूसी सैनिकों की वापसी हो रही है।

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

दोनों देशों में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 36वें दिन भी दोनों देशों में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी ने गुरुवार को एक बार फिर दोहराया कि उनके सेना रूसी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रही है। ऐसे बयानों के बीच दोनों देशों के बीच वार्ता की पहल भी जारी है। हालांकि दो दिन पहले तुर्की के इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता बहुत प्रभावी साबित नहीं हुई थी।

रूस ने शहर मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा की

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि यूक्रेन के साथ वार्ता में सफलता नहीं मिली है। हालांकि रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि यूक्रेन ने अपना लिखित प्रस्ताव सौंपा है और यही इस वार्ता का एकमात्र सकारात्मक पहलू है। अभी दोनों देशों के बीच बहुत काम करना बाकी है। इस बीच रूस ने भीषण गोलीबारी के शिकार शहर मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा कर दी है। अब वहां स्थितियां सामान्य करना संभव है। एक अन्य शहर चेर्नोबिल से भी रूसी सैनिकों का दबाव कम हो रहा है। वहां से रूसी सैनिकों को वापस लौटते देखा गया है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल
Advertisement