उत्तर प्रदेश, 12 अगस्त 2022 । 15 अगस्त से तीन दिन पहले यूपी एटीएस टीम ने सहारनपुर क्षेत्र से जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तान के संगठन तहरीक-ए-तालिबान से संबंध रखने वाले एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम ने सहारनपुर के गंगोह इलाके के आतंकी मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया। टीम को मोहम्मद नदीम के पास से कई तरह की आईईडी और बम बनाने से जुड़ी किताबें बरामद हुई हैं। पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि आतंकी नदीम ने बताया कि उसको जैश की ओर से झारखंड की नुपूर शर्मा की हत्या का करने की जिम्मेदारी दी गई है।
पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट
जानकारी से पता चला है कि सबाउद्दीन ने आरआरएस नाम से ई-मेल आईडी भी बनाई थी और उससे फेसबुक अकाउंट बनाकर निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा था। एटीएस का दावा है कि वह सीरिया में रहने वाले आतंकी अबू बकर अल-शामी के संपर्क में रहता था। उसने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर हो रही कार्रवाई का बदला लेने के लिए आईईडी व ग्रेनेड बनाना व इस्तेमाल करना सीखा। वह आतंक फैलाने के लिए युवाओं को भर्ती कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं को निशाना बनाने की साजिश कर रहा था। एटीएस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।