Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 1st Phase : पहले चरण का मतदान खत्म, जानें 2017 के मुकाबले इस बार कितना रहा वोटिंग प्रतिशत?

UP Election 1st Phase : पहले चरण का मतदान खत्म, जानें 2017 के मुकाबले इस बार कितना रहा वोटिंग प्रतिशत?

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक रात 8 बजे तक 60.17% मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक सबसे ज्यादा शामली जिले की कैराना सीट पर मतदान हुआ है। कैराना सीट पर 75.12% लोगों ने वोट डाला।

पढ़ें :- DUSU Result 2026: ABVP की जीत पर जश्न, हार के बाद NSUI का पलटवार, कहा - हम चुनाव हारे नहीं, कोर्ट जाएंगे
पढ़ें :- 'देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा...', छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

साल 2017 में सरधना सीट पर हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग

आकड़ों के मुताबिक 2017 में इन सभी 58 सीटों पर कुल 63.1% वोटिंग हुई थी। उस वक्त सबसे ज्यादा मेरठ की सरधना सीट पर 71.5% वोटिंग हुई थी। इस सीट पर बीजेपी के संगीत सोम जीते थे। वहीं सबसे कम 48.2% वोटिंग गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट पर हुई थी। जहां से बीजेपी के पंकज सिंह जीते थे।

11 जिलों में कहां कितनी वोटिंग हुई ?

पहले चरण में जिन 11 जिलों में मतदान हुआ है, वहां शामली जिले में 69.42% मतदान हुआ। वहीं गाजियाबाद में सबसे कम 54.77% मतदान हुआ है। सीटों की बात करें तो सबसे ज्यादा कैराना सीट पर 75.12% मतदान हुआ।

2017 में किस जिले में कितनी वोटिंग?

पढ़ें :- गोवा : 3.96 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में ईडी की कार्रवाई, पांच आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन शिकायत दायर

बतादें कि 2017 में शामली जिले में सबसे ज्यादा 67.48% मतदान हुआ था। वहीं गाजियाबाद जिले में सबसे कम 55.53% मतदान हुआ था। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर जिले में भी 60% से कम मतदान हुआ था। बागपत, मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आगरा में 60 से 65% के अंदर मतदान हुआ था। मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में 65% से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

उधर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुए है और कहीं से किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।

Advertisement