Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : योगी आदित्यनाथ को मथुरा से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग

UP Election 2022 : योगी आदित्यनाथ को मथुरा से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 03 जनवरी। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी विधानसभा चुनाव में मथुरा से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने खुद इस मांग के लिए उन्हें प्रेरित किया है।

पढ़ें :- लंपी वायरस पर एक्शन मोड में योगी सरकार, बांदा में सुरक्षा चक्र मजबूत

हरनाथ सिंह यादव का नड्डा को पत्र

बीजेपी से राज्यसभा के सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उनका ध्यान उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि ये निर्विवाद रूप से सच है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कर्तत्व और चिन्तन से प्रदेश भर में भारी प्रतिष्ठा अर्जित की है। प्रदेश वासियों की चिन्तन की धारा ही बदल दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद ही अपनी ओर से घोषित किया कि पार्टी जहां से कहेगी वो वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

‘ब्रज वासियों की इच्छा है कि योगी मथुरा से चुनाव लड़ें’

हरनाथ सिंह यादव ने पत्र में कहा कि वैसे तो प्रदेश की हर एक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की इच्छा होगी कि योगी आदित्यनाथ उनकी विधानसभा से चुनाव लड़ें। उन्होंने नड्डा से निवेदन करते हुए कहा कि ब्रज क्षेत्र की जनता की विशेष इच्छा है कि योगी भगवान श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें और ये पत्र खुद भगवान श्रीकृष्ण जी ने लिखने के लिए उन्हें प्रेरित किया है।

पढ़ें :- काशी के पारंपरिक स्वाद को मिलेगा वैश्विक मंच, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में दिखेगा बनारसी पान और लौंगलता, तिरंगा बर्फी की भी होगी धूम

वहीं BJP सांसद ने नड्डा से कहा कि ब्रज क्षेत्र की जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए वो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ब्रज की पावन रज और सम्पूर्ण कलाधारी भगवान श्रीकृष्णजी की नगरी से प्रत्याशी घोषित करने पर विचार करें। इससे ना केवल ब्रज की जनता को खुशी होगी बल्कि पूरे प्रदेश और देश की जनता को बेहद खुशी होगी।

Advertisement