1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2022 : सीएम योगी का तंज- दो लड़कों की जोड़ी ने दिखाया जनता को ठेंगा, सपा की टोपी सुरक्षा के लिए खतरा

UP Elections 2022 : सीएम योगी का तंज- दो लड़कों की जोड़ी ने दिखाया जनता को ठेंगा, सपा की टोपी सुरक्षा के लिए खतरा

मुख्यमंत्री योगी ने विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील की।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेरठ, 01 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मेरठ में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। किठौर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के गठबंधन पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि दो लड़कों की जोड़ी ने जनता को ठेंगा दिखाया है। एक लड़का दंगा करा रहा था तो दूसरा लड़का तमाशा देख रहा था।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

सपा की टोपी सुरक्षा के लिए खतरे की निशानी- योगी

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव में पीआरडी गार्डन में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और रालोद पर करारे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुरक्षा केवल बीजेपी ही कर सकती है। सपा की टोपी सुरक्षा के लिए खतरे की निशानी है। जब कवाल में गौरव और सचिन की हत्या की गई थी, तब 2 लड़कों की जोड़ी कहां थी? समाज की सुरक्षा को लेकर दूसरी सरकारों ने हमेशा उप्र को धोखा दिया है। जबकि बीजेपी सरकार ने 02 करोड़ से अधिक किसानों को सम्मान निधि, लाखों किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए कर्जा माफ किया। युवाओं को रोजगार, बेटियों की सुरक्षा, अवैध बूचड़खाने को बंद करने का काम किया।

सीएम योगी ने कहा कि इन लोगों ने कभी कोरोना वैक्सीन को मोदी वैक्सीन तो कभी बीजेपी वैक्सीन कहा। वैक्सीन का दुष्प्रचार करने वाले लोगों पर आप लोगों ने जोरदार तमाचा मारा है। सपा सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त था। उनके इत्र वाले मित्र के घर पर पैसा जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मे अवैध धंधों में लिपत कारोबारियों और माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाने का काम भी बीजेपी सरकार ने किया। मुख्यमंत्री ने विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील की।

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com