Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2022 : मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कटा, बीजेपी ने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें किन-किन चेहरों को मिली लिस्ट में जगह

UP Elections 2022 : मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कटा, बीजेपी ने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें किन-किन चेहरों को मिली लिस्ट में जगह

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 01 फरवरी। बीजेपी ने मंगलवार को 17 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। राजधानी लखनऊ की सीटों पर भारी फेरबदल किया गया है।

पढ़ें :- DUSU Result 2026: ABVP की जीत पर जश्न, हार के बाद NSUI का पलटवार, कहा - हम चुनाव हारे नहीं, कोर्ट जाएंगे

लखनऊ की सीटों पर भारी फेरबदल

राजधानी की सरोजिनी नगर सीट पर मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह आमने-सामने थे। वहीं कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को लखनऊ मध्य सीट से हटाकर कैंट सीट पर उतारा गया है। बृजेश पाठक की 2017 में रही सीट पर पार्टी ने रजनीश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कैबिनेट मंत्री गोपाल टंडन को उनकी ही सीट पर दोबारा उतारा गया है। हालांकि उनकी सीट बदले जाने को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही थी।

लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम

पार्टी ने महोली से शशांक त्रिवेदी, सीतापुर से राकेश राठौर गुरु, सिधौली सुरक्षित सीट से मनीष रावत, भगवंत नगर से आशुतोष शुक्ला, मलिहाबाद सुरक्षित सीट से जया देवी, बख्शी का तालाब से योगेश शुक्ला, सरोजिनी नगर से राजराजेश्वर सिंह, लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, उत्तर से नीरज बोरा, लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन गोपाल, लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता, लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक, जहानाबाद से राजेंद्र पटेल, गौरीगंज से चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी, मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से अमरेश कुमार, ऊंचाहार से अमरपाल मौर्य, चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement