लंबे समय का इंतजार खत्म हुआ। राजधानी लखनऊ में मानसून ने दस्तक दे दिया है। शुक्रवार को रात करीब आठ बजे के आसपास झमाझम बारिश
Updated Date
लखनऊ। लंबे समय का इंतजार खत्म हुआ। राजधानी लखनऊ में मानसून ने दस्तक दे दिया है। शुक्रवार को रात करीब आठ बजे के आसपास झमाझम बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया। भीषण तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले 18 जून को मानसून आने की संभावना जताई थी। लेकिन मानसून आने में थोड़ा समय लगा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में पूरे यूपी में बारिश शुरू हो जाएगी। तेज हवा और गरज चमक के साथ राजधानी लखनऊ में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों राहत मिली है।
लखनऊ में मौसम ने करवट बदल लिया है। झमक के हुई बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दे दिया है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सय है। इस दौरान 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि बारिश शुरू होने के बाद हवा की रफ्तार कम हो गई।