Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPTET Result 2022 : यूपी टीईटी का रिजल्ट आठ अप्रैल को होगा घोषित

UPTET Result 2022 : यूपी टीईटी का रिजल्ट आठ अप्रैल को होगा घोषित

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 06 अप्रैल। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के अभ्यर्थियों का अब इंतजार खत्म होने जा रहा है। इसका रिजल्ट आठ अप्रैल को घोषित किया जाएगा। वहीं यूपी टीईटी की संशोधित उत्तर कुंजी गुरुवार को वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

पढ़ें :- 'PDA रथ' यात्रा पर अजय राय का पलटवार, बोले - कांग्रेस जनता के सुख-दुख में मजबूती से खड़ी

इसकी परीक्षा 23 जनवरी को हुई थी। शासन की अनुमति न मिलने के कारण यूपी टीईटी का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका था। इस परीक्षा के लिए 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था। वहीं 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इसके बाद से ही उम्मीदवार परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

शासन की ओर से आठ अप्रैल को रिजल्ट घोषित करने की अनुमति मिल गयी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से यूपी टीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी 23 फरवरी को और परिणाम की घोषणा 25 फरवरी को की जानी थी। उस समय विधानसभा चुनाव के कारण परिणाम जारी होने की अनुमति नहीं मिली थी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने परिणाम को जारी करने के लिए प्रस्ताव भेजा था।

Advertisement