UPITS : इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज हो गया है। CM योगी ने शुक्रवार को ट्रेड शो को संबोधित किया।✍️Avinay Mishra
Updated Date
UPITS : इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज हो गया है। CM योगी ने शुक्रवार को ट्रेड शो को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भारत ने दुनिया के कई बड़े देशों के साथ ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ (मुक्त व्यापार समझौते) किए हैं। उत्तर प्रदेश इन समझौतों का लाभ उठाकर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भारत आने के लिए आमंत्रित कर रहा है। उन्हें यहां से वैश्विक स्तर पर निर्यात करने का सबसे आसान रास्ता उपलब्ध करा रहा है।’
CM योगी ने कहा कि ‘मैं जापान, सिंगापुर और बेलारूस के माननीय राजदूतों और उच्चायुक्तों का भी हार्दिक स्वागत करता हूं, जो पार्टनर देशों के रूप में इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।’
उन्होंने कहा कि ‘मैं दुनिया भर के 90 देशों से आए सभी विदेशी खरीदारों और प्रदर्शकों का भी गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। भाइयों और बहनों, पिछले साल हमें उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन मिला था। लंबे समय तक हमारे कारीगरों को ज़रूरी संसाधन, सही दिशा, सहयोग, बाज़ार और प्लेटफ़ॉर्म नहीं मिल पाए, जब किसी कारीगर की आजीविका कमज़ोर हो जाती है तो अगली पीढ़ी को उनके पारंपरिक हुनर में सुरक्षित भविष्य नज़र नहीं आता। नतीजतन, लोग अपनी जड़ों से दूर होने लगते हैं और परंपराएं अपनी अगली पीढ़ी को खोने लगती हैं।’
सीएम योगी ने कहा कि ‘दुनिया भर के कई देशों से अंतरराष्ट्रीय खरीदार यहां मौजूद हैं। यह इस बात का सबसे बड़ा संकेत है कि हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी दुनिया को उत्तर प्रदेश के उत्पादों की गुणवत्ता, इसकी सप्लाई चेन की मजबूती और यहां के उद्यमियों की विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है।’
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।