नई दिल्ली । सरसों के तेल आधे से ज्यादा घरों में मिल जाएगा क्योंकि इसमें काफी पोषक भी होते है। यह तेल स्वास्थ्य के लिए एक अहम स्रोत के रूप में जाना जाता है। इसमें मोनोअनसैचराइड और पॉलीयुनसैचराइड फैट होते हैं, जिनके कई फायदे होते हैं। सरसों के तेल का नियमित सेवन दिल के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। इसमें मौजूद गैलिक और एलिसिन नामक तत्व सर्दी और फ्लू के खिलाफ रक्षा करने में मदद कर सकते हैं। सरसों के तेल में विटामिन E, कैल्शियम, पोटैशियम, और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने
दिल के लिए लाभकारी – सरसों के तेल में पॉलीयुनसैचराइड फैट होता है, जो दिल के स्वास्थ्य को सुधार सकता है और हृदय रोग के खतरे को कम कर सकता है।
मांसपेशियों के लिए जरूरी- सरसों के तेल का उपयोग मांसपेशियों को सेहतमंद और मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। सरसों के तेल में प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स का अच्छा स्रोत होता है, जो मांसपेशियों के विकास और रखरखाव के लिए आवश्यक हैं।
त्वचा और बालों के लिए- बालों में सरसों के तेल लगाकर त्वचा को मोइस्चराइज कर सकते हैं और यह बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। सरसों के तेल को त्वचा पर लगाने से यह त्वचा को मोइस्चराइज़ करता है और रूकी-सूखी त्वचा को नरम करता है।
खांसी और जुकाम के इलाज- इसका गरम तेल खांसी और जुकाम के इलाज में मदद करता है। सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ते हैं और श्वासन तंत्र को सुधारने में मदद करता है।