लखनऊ, 04 जुलाई। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों और प्रमुख फैसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरकार ने 100 दिन, 6 माह, एक साल, 2 साल और 5 साल के लक्ष्य निर्धारित किए हैं।
पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी
100 दिन में 844 करोड़ की संपत्ति अपराधियों की जब्त
सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गुंडाराज, भ्रस्टाचार और जातिवाद था। प्रदेश के बारे में कोई अच्छा नहीं सोचता था। लेकिन जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई तो पिछले 5 सालों में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए कानून का राज कायम किया। 100 दिन में 844 करोड़ की संपत्ति अपराधियों की जब्त की गई। 5 साल को देखा जाए तो ढाई हजार करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त की गई।
प्रदेश में सड़कों पर से 68,700+ अतिक्रमण स्थल हटाए गए।
76,000+ अवैध पार्किंग स्थल मुक्त किए गए।यह पहली बार हुआ है कि धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए: #UPCM @myogiadityanath#योगीसरकार2_के_100दिन pic.twitter.com/une0LlnlU6
पढ़ें :- CM Yogi Adityanath Highlights Importance of Health Services in Gorakhnath Yatra, Stresses on India’s Spiritual and Social Traditions
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 4, 2022
सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव हुए। बीजेपी 33 और 3 निर्दलीय जीते। कांग्रेस विधान परिषद में जीरो हो गई है। अभी हाल में लोकसभा उपचुनाव सम्पन्न हुए। आजमगढ़ और रामपुर की सीटें भी बीजेपी ने जीतीं। इस चुनाव में बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिला।
विधान सभा चुनाव के बाद उ.प्र. के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद की 36 सीटों पर हुए चुनाव में 33 सीट भाजपा और 3 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती थीं।
सपा, बसपा और कांग्रेस जीरो पर रहीं।
पढ़ें :- "जनता दर्शन में भावुक पल: CM Yogi Adityanath ने बच्चे को दी चॉकलेट, लोगों का दिल जीत लिया"
इतने वर्षों बाद पहली बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल का उच्च सदन अब कांग्रेस मुक्त हो गया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 4, 2022
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 सालों बाद ये मौका आया जब कोई सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापस आई। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने 5 साल पूरा करने के बाद वापसी की है। यूपी देश की आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश है। प्रदेश में ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता रखता है। पहली बार हमारी सरकार ने प्रदेश की सेवा 5 साल की। अब दूसरी बार सरकार में आए हैं। नई उड़ान के साथ हमने काम शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 5 ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंचाने की योजना पर काम शुरू किया है। उनके लक्ष्य में उत्तर प्रदेश कैसे योगदान कर सकता है, उसपर हमारी सरकार ने काम शुरू कर दिया है।
पुनः सरकार बनने के उपरांत हमारे मंत्रिमंडल ने सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने हेतु 10 सेक्टरों को चिह्नित किया व व्यवस्थित कार्य योजना बनाई: #UPCM @myogiadityanath #योगीसरकार2_के_100दिन pic.twitter.com/F8ixI7Zzpa
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 4, 2022
पढ़ें :- "लातों के भूत बातों से नहीं मानते": बंगाल हिंसा पर गरजे CM योगी आदित्यनाथ