Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghaziabad News:मनोरंजन का साधन LED टीवी घर मे लाया मातम,TV ब्लास्ट से एक युवक की मौत तीन अन्य घायल

Ghaziabad News:मनोरंजन का साधन LED टीवी घर मे लाया मातम,TV ब्लास्ट से एक युवक की मौत तीन अन्य घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Ghaziabad News:यूपी के गाज़ियाबाद के टीला मोड़ इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा,मंगलवार दोपहर 2 बजे एक परिवार पर मनोरंजन का साधन LED टीवी मातम बनकर सामने आया,टीवी ब्लास्ट से एक युवक(ओमिंद्र) की मौत हो गई और युवक की माँ(50वर्षीयओमवती) ,भाभी और दोस्त (16 वर्षीय करण)बुरी तरह से घायल हो गए है ,इन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ओमिंद्र की मौत हो गई.

पढ़ें :- फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

LED टीवी मे ब्लास्ट का आवाज इतना जोरदार बम की तरह था की आस पास के लोग काफी घबड़ा गए,ये लोग एक साथ बैठ कर खुशी से टीवी देख रहे थे,अचानक टीवी मे ब्लास्ट हो गया ब्लास्ट से एक की मौत और तीन लोग घायाल हो गए,साथ ही घर की दीवार और घर की छत तक डैमेज हो गए है, खिड़कियों से धुआं आता देखकर लोग अंदर जाने से सहम गए. फिर कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और अंदर घुसे. कमरा पूरी तरह से धुएं से भरा हुआ था. जलने की बदबू आ रही थी,घर के अंदर मौजूद लोग मदद मांग रहे थे. इसके बाद कुछ लोग किसी तरह सभी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे. इस बीच पुलिस को सूचना दी गई

Advertisement