Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने में नाकाम रहे आरोपी, तो डीजल डाल कर ज़िंदा जला डाला

दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने में नाकाम रहे आरोपी, तो डीजल डाल कर ज़िंदा जला डाला

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पीलीभीत: हमारे देश में आए दिन रेप मामले देखने को मिलते हैं ऐसा ही एक चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां आरोपी रेप मे नाकाम होने पर किशोरी को ज़िंदा जलाया, किशोरी ने खुद बताई आपबीती। यह घटना पीलीभीत (Pilibhit) जिले के माधोटांडा (Madhotanda) थाना क्षेत्र की है। घटना के 3 दिन बाद किशोरी के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में तमाम पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए.

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

सूत्रों के अनुसार पीटीए चला है की यह घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की है. गांव के रहने वाले दो युवकों पर आरोप है कि 7 सितंबर को जब 17 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी, तभी दोनों घर में घुस आए. राजवीर नाम के एक आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर आरोपी ने किशोरी पर तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां किशोरी का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है.

घटना के बाद किशोरी का एक वीडियो 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें किशोरी ने गांव के दो आरोपियों पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था. किशोरी ने वायरल वीडियो में बताया था कि जब आरोपी नाकाम हो गए तो उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश पी (SP Dinesh P), अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी (ASP Pavitra Mohan TripathiASP Pavitra Mohan Tripathi) भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए. यहां उन्होंने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. एसपी ने मीडिया को बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है. मामले की जांच कराई जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement