1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttrakhand Elections 2022 : AAP ने जारी किया ‘वचन पत्र’, कहा- घोषणा पूरी ना हो तो कर सकते हैं केस

Uttrakhand Elections 2022 : AAP ने जारी किया ‘वचन पत्र’, कहा- घोषणा पूरी ना हो तो कर सकते हैं केस

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जनता की आवाज सुनकर वचन पत्र बनाया है। इसमें 75 हजार लोगों के सुझाव लिए गए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तरकाशी, 11 फरवरी। बीजेपी- कांग्रेस के बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र (‘वचन पत्र’ ) जारी कर दिया है। इसे उत्तरकाशी में पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड में सीएम का चेहरा कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने जारी किया है।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?

उत्तरकाशी में शपथ पत्र जारी करते हुए अजय कोठियाल ने कहा कि एक भी वचन पूरा नहीं किया गया तो उत्तराखंड की जनता AAP पर मुकदमा कर सकती है। इसके लिए कर्नल अजय कोठियाल ने एफिडेविट भी दिया।

आम आदमी पार्टी के वचन पत्र में अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी और कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल के 119 वचन शामिल हैं। दून में गोपाल राय तो उत्तरकाशी में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने आप का वचन पत्र जारी किया। इसके साथ वचन पत्र में किए गए वादों को लेकर कर्नल अजय कोठियाल ने शपथ पत्र भी दिया है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जनता की आवाज सुनकर वचन पत्र बनाया है। इसमें 75 हजार लोगों के सुझाव लिए गए हैं।

पढ़ें :- बजट 2026 की तस्वीर: क्या यह मिडिल क्लास को असली राहत देगा या फिर उम्मीदों पर पानी फेरेगा?

इसके अलावा गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के 7 मंडल से आए सुझाव के 7 वचन पत्र भी जारी किए गए। उत्तरकाशी में स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उनके वचन पत्र में जो भी वचन किए गए हैं, वो उस काम की गारंटी हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो वचन किए थे, वो सभी पूरे किए हैं। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जो ये वचन पत्र है। आम आदमी की सरकार बनते ही सभी वचन गारंटी के साथ पूरे किए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com