उत्तरकाशी, 11 फरवरी। बीजेपी- कांग्रेस के बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र (‘वचन पत्र’ ) जारी कर दिया है। इसे उत्तरकाशी में पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड में सीएम का चेहरा कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने जारी किया है।
पढ़ें :- 'माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं...', छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी
शिक्षा के बजट को बढ़ा कर राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा।
सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से बेहतर किया जाएगा।#AapKaPromise pic.twitter.com/zX4kVnE3ZD
— Aam Aadmi Party Uttarakhand (@AAPUttarakhand) February 11, 2022
पढ़ें :- 'आप जैसे लोग वही सुनेंगे, जो...', किरेन रिजिजू पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला
उत्तरकाशी में शपथ पत्र जारी करते हुए अजय कोठियाल ने कहा कि एक भी वचन पूरा नहीं किया गया तो उत्तराखंड की जनता AAP पर मुकदमा कर सकती है। इसके लिए कर्नल अजय कोठियाल ने एफिडेविट भी दिया।
देवभूमि के लिए Col Kothiyal और Arvind Kejriwal का वचन-#AapKaPromise pic.twitter.com/BIRDvEDJnf
— AAP (@AamAadmiParty) February 11, 2022
आम आदमी पार्टी के वचन पत्र में अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी और कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल के 119 वचन शामिल हैं। दून में गोपाल राय तो उत्तरकाशी में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने आप का वचन पत्र जारी किया। इसके साथ वचन पत्र में किए गए वादों को लेकर कर्नल अजय कोठियाल ने शपथ पत्र भी दिया है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जनता की आवाज सुनकर वचन पत्र बनाया है। इसमें 75 हजार लोगों के सुझाव लिए गए हैं।
पढ़ें :- किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर मांगा समर्थन
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री @AapKaGopalRai जी ने जारी किया "वचन पत्र" –
गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाएगा
हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली
हर घर को रोजगार
हर शहीद सैनिक के परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी #AapKaPromise pic.twitter.com/0j3PNJMr2U — Aam Aadmi Party Uttarakhand (@AAPUttarakhand) February 11, 2022
पढ़ें :- Rahul Gandhi on PM Modi : 'वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं...', PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला
इसके अलावा गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के 7 मंडल से आए सुझाव के 7 वचन पत्र भी जारी किए गए। उत्तरकाशी में स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उनके वचन पत्र में जो भी वचन किए गए हैं, वो उस काम की गारंटी हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो वचन किए थे, वो सभी पूरे किए हैं। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जो ये वचन पत्र है। आम आदमी की सरकार बनते ही सभी वचन गारंटी के साथ पूरे किए जाएंगे।
.@ArvindKejriwal जी की उत्तराखंड की जनता को 10 गारंटी –
300 यूनिट बिजली मुफ्त हर घर को रोजगार 18+ की महिला को ₹1000 सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा हर गाँव में अच्छी सुविधाएं व मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे 18+ की महिला को ₹1000 #AapKaPromise (1/2) pic.twitter.com/CjJVJesY17 — Aam Aadmi Party Uttarakhand (@AAPUttarakhand) February 11, 2022