Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi के AIIMS में सर्जरी के बाद चार साल के बच्चे को परोसे गए खाने में मिला कॉकरोच

Delhi के AIIMS में सर्जरी के बाद चार साल के बच्चे को परोसे गए खाने में मिला कॉकरोच

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Cockroach In Dal At AIIMS: एक चौका देने वाली घटना दिल्ली की एम्स हॉस्पिटल से सामने आ रही है जहां चार साल के बच्चे को अस्पताल की तरफ से परोसी गई दाल में कॉकरोच मिलने पर हड़कंप मच गया. देश के सबसे प्रीमियर मेडिकल इंस्टीट्यूट की यह घटना सोमवार को उस समय सामने आई, जब ट्विटर पर एक यूजर ने ये जानकारी फोटो समेत ट्वीट में शेयर कर दी. एम्स प्रशासन के अधिकारी तत्काल दौड़ पड़े और सोशल मीडिया पर भी सफाई देने लगे. एम्स प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है.

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

क्या लिखा गया ट्वीट में

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्विटर पर सैफ जैदी नाम के एक युवक ने दाल से निकले कॉकरोच की फोटो शेयर करते हुए एम्स प्रशासन की बुराई की. उन्होंने लिखा. राष्ट्रीय राजधानी में काम कर रहे सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान में घटिया और डरावना कामकाज हो रहा है. एक चार साल के बच्चे को पेट की बेहद गंभीर सर्जरी के बाद @aiims_newdelhi में मिले पहले खाने में ‘कॉकरोच दाल’ परोसा जाना दुखद और विश्वास से परे बात है.

एम्स ने दिये है जांच के आदेश

सूत्रों के मुताबिक, इस ट्वीट के बाद पूरा अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया. अधिकारी तत्काल बच्चे की तलाश करने लगे. सूत्रों ने यह भी बताया कि अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को बेहद गंभीर माना है और पूरे मामले की जांच कर दोषी तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है.

आपको बता दें कि, पिछले महीने एम्स का डायरेक्टर पद संभालने वाले डॉक्टर एम. श्रीनिवास (AIIMS Director Dr M Srinivas) ने अस्पताल की तारीफ के कसीदे पढ़े थे. उन्होंने PTI को दिए इंटरव्यू में AIIMS दिल्ली को देश का सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित संस्थान बताते हुए कहा था कि यहां ‘गुड गवर्नेंस’ ही असली मकसद है.

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’
Advertisement